{"_id":"664f9919e961d679e50b8be7","slug":"important-documents-were-burnt-by-breaking-the-lock-of-the-house-two-named-jind-news-c-199-1-jnd1001-117495-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान का ताला तोड़कर जलाए जरूरी कागजात, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान का ताला तोड़कर जलाए जरूरी कागजात, दो नामजद
Fri, 24 May 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। घर का ताला तोड़कर जरूरी कागजात जलाने पर शहर थाना पुलिस नरवाना ने दो लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, आगजनी का मामला दर्ज किया है।
बीरबल नगर निवासी भारत भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने राकेश आर्य से मकान खरीदा था। जिसकी प्रोपर्टी आईडी 302 वाईएल है और एरिया 405 वर्ग गज है। मकान खरीदने के बाद से मकान की प्रोपर्टी आईडी व बिजली का मीटर मेरे और मेरी पत्नी के नाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत आर्य ने उसके मकान का ताला व दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और उसके आफिस का सामान व जरूरी कागजात काउंटर से निकालकर जला दिए। घटना की सूचना उसके पड़ोसी ने उसको दी थी। उसके बाद डायल 112 पर फोन किया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि पहले भी यह इसी प्रकार की हरकत कर चुके है लेकिन पुलिस को माफीनामा देकर आ गए थे लेकिन दोबारा से फिर वहीं घटना को अंजाम दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने भारत भूषण की शिकायत पर हेमंत आर्य व अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।