फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Illegal cuts on national and state highways should be closed and signs should be installed in accident prone areas: ADC

राष्ट्रीय व राजमार्ग पर अवैध कटों का बंद कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए जाए सांकेतिक चिह्न : एडीसी

Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on national and state highways should be closed and signs should be installed in accident prone areas: ADC
26जेएनडी28-लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन - फोटो : स्वयं
26जेएनडी28
विज्ञापन

किसी अधिकारी की ढिलाई सामने आई तो उस पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एडीसी विवेक आर्य ने लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक ली। एडीसी ने कहा कि अगर जिला में किसी भी सड़क पर गड्ढे हैं, उन्हें संबंधित अधिकारी दुरूस्त करवाएं ताकि सभी रोड मोटरेबल हो। राष्ट्रीय व राजमार्ग पर अवैध कटों का बंद करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सांकेतिक चिह्न जरूर होने चाहिए। जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करें। यह आम आदमी की जान की सुरक्षा को लेकर अति महत्वपूर्ण विषय है और सभी विभाग इसमें तालमेल के साथ काम करें। अगर किसी अधिकारी की ढिलाई सामने आई तो उस पर सख्त कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन के चलते सड़कों के बर्म पर जो घास या झाड़ियां उग गई हैं, उन्हें संबंधित विभाग साफ करवाना सुनिश्चित करेंं। सभी अधिकारी क्षेत्रों में जाकर खुद भी इस कार्य की मॉनटिरिंग करें। सभी हाईवे के साइड से सर्विस रोड बिल्कूल दुरुस्त होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित सड़क पर कैटआई, साइन बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे ओवर स्पीड एवं बगैर हलमेट के वाहन चालकों का अधिक से अधिक चालान करें और यातायात नियमों का पालन करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करवाने के लिए निरंतर स्कूल वाहनों की चेकिंग करें और बिना परमिट के चलने वाली बसों के जब्त करें। इसके साथ- साथ जो भी बसे ओवर स्पीड या गलत ड्राइविंग के चलती है, उन सभी के नियमानुसार चालान किए जाए।

उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे जहां भी रेलवे अंडर ब्रिज बने हुए हैं, बरसाती मौसम को देखते हुए अंडरब्रिज में भरे पानी को साथ ही साथ निकालना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, आरटीए गिरीश नागपाल, डीएसपी संदीप कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed