फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If you are not careful, the cases of corona infection will increase

सावधान नहीं बरती तो बढ़ते जाएंगे कोरोना संक्रमण के मामले

Sun, 03 Jul 2022 07:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
If you are not careful, the cases of corona infection will increase
नागरिक अस्पताल की रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यदि सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण अधिक फैल जाएगा। लोग किसी भी सूरत में भीड़ के स्थान से बचने को तैयार नहीं है। नागरिक अस्पताल में ही बीमार लोग भीड़ करके खड़े रहते हैं। अस्पताल प्रशासन भी इस भीड़ को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले छह दिन में जिले में कोरोना संक्रमण के 47 मामले सामने आ चुके हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 48 है। जिले में कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या अधिक है, इसी कारण अभी तक संक्रमण अधिक नहीं फैल पा रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 310 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से सात नए मामले कोरोना संक्रमण के मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। जबकि एक कोरोना संक्रमित नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक 48710 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 24499 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 551 लोगों की मौत हुई है व 23912 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। फिलहाल जिले में 36 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 564 रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग बार-बर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह देता है लेकिन लोग इसको किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। नागरिक अस्पताल में भी एक ही जगह लोगों की भीड़ हो जाती है। हर किसी को जल्दबाजी रहती है। इसको नियंत्रित करने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

पिछले छह दिन में आए कोरोना संक्रमण के मामले
तारीख संक्रमित मिले ठीक हुए
28 जून 12 8
29 जून 6 7
30 जून 6 8
एक जुलाई 11 11
दो जुलाई 5 14
तीन जुलाई 7 0
कुल 47 48
लोगों को बार-बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा जाता है। इसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। अस्पताल में भी सुरक्षाकर्मी लोगों को अलग-अलग खड़ा होने के लिए बार-बार कहते हैं लेकिन लोगों को जल्दबाजी रहती है, इसी कारण एक जगह भीड़ हो जाती है। लोगों को समझना चाहिए, यदि नहीं समझे तो कोरोना संक्रमण अधिक फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed