फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If needed, the postman will come home and update the mobile number and e-mail ID in the Aadhar card.

जरूरत है तो डाकिया घर आकर अपडेट करेगा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If needed, the postman will come home and update the mobile number and e-mail ID in the Aadhar card.
पोस्ट पेमेंट बैंक। संवाद - फोटो : Jind
अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करानी है तो इसके लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर का टक्कर नहीं काटना पड़ेगा। यह सुविधा अब डाक विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए पोस्ट इंडिया पेमेंट बैंक और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के बीच टाइअप हुआ है। इसके तहत डाकिया आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल को अपडेेट कर सकेगा। इस कार्य के लिए डाक विभाग ने डाकिया को स्मार्ट फोन व विशेष डिवाइस दी है। इसकी मदद से डाकिया मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को आधार कार्ड में अपडेट कर सकेगा। इसके लिए डाकिया को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

समय की होगी बचत
अक्सर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी अपडेट करवाने के लिए उपभोक्ताओं को कॉमन सर्विस सेंटर जाना पड़ता है। वहां उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होती है। ऐेसे में कई बार उपभोक्ताओं को लाइन में लगना पड़ता है और मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी अपडेट करवाने में ज्यादा समय लग जाता है। अब डाकिया आपके घर आकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी अपडेट करेगा। इससे उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

जिले में डाक विभाग ने पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत डाकिया उपभोक्ता के घर जाकर आधार कार्ड अपडेट करेगा। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए 50 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा। लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर पर लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा। -अरुण सिहाग, निरीक्षक, डाक विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed