फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   if lockdown than close all shops

लॉकडाउन है तो सभी दुकानें बंद की जाएं, नहीं तो आज से वे भी खोलेंगे

Wed, 19 May 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
if lockdown than close all shops
नरवाना। सरकार द्वारा भले ही प्रदेश में 24 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है, इसके तहत आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहती हैं लेकिन फिर बहुत सी दुकानें बंद हैं। अब दुकानदारों में इसके खिलाफ रोष पनप रहा है। बुधवार को नरवाना शहर, दनौदा व धमतान गांवों में दुकानदारों ने रोष जताया और वीरवार से सामान्य तरीके से दुकान खोलने का ऐलान किया। इस दौरान दनौदा गांव में दुकानदारों ने पुलिस चौकी का भी घेराव किया।
विज्ञापन

धमतान व दनौदा गांव के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए लॉकडाउन के नियमों को नहीं मानने का ऐलान किया। इसके चलते दनौदा गांव में सुबह सड़क जाम कर विरोध जताया और इसके बाद गांव में बनी पुलिस चौकी का घेराव किया। यहां दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों को साफ शब्दों में कहा कि वीरवार से वे सभी दुकान खोलेंगे। पुलिस ने अब तक जो चालान किए हैं, उनके अलावा नए चालान नहीं कटने दिए जाएंगे। दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि दनौदा गांव में करीब 300 दुकानें हैं और अब वीरवार से सभी दुकान खोली जाएंगी। साथ ही दुकानदार मास्क भी नहीं लगाएंगे। वहीं नरवाना शहर के दुकानदारों ने भी दुकान खोलने की मांग को लेकर खादी चौक पर धरना देकर जाम लगाया। दुकानदारों का कहना है कि अगर लॉकडाउन लगाना है तो सभी दुकानों को बंद किया जाए। नहीं तो सभी दुकानें खोली जाएं। दनौदा व धमतान साहिब गांव में दुकानदारों ने सड़क मार्ग को जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही डीएसपी साधूराम मौके पर पहुचें और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने चेतावनी दी है अगर प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना करता है तो वीरवार से दुकानें खोलेंगे। वहीं शहर के दुकानदारों ने नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दुकानदार बोले बरता जा रहा है भेदभाव
दुकानदारों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़कों पर रेहड़ियां लगी हैं व किराना की दुकानें खुली पड़ी हैं और उन पर भारी भीड़ भी है। बाजार में लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। पर उनकी दुकानों को बंद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा ज्ञापन
नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार ने कहा कि दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसे उच्च अधिकारियों को भेज कर दुकानदारों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा। डीएसपी साधूराम ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करें और जिस प्रकार सरकार के आदेश होंगे उसी प्रकार दुकानदारों को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed