फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If I get blessings from the public, I will not stop by anyone: Hooda

जनता से आशीर्वाद मिला तो किसी के रोके नहीं रुकूंगा : हुड्डा

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
If I get blessings from the public, I will not stop by anyone: Hooda
उत्तम पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। सात साल पहले सत्ता से बाहर हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने वीरवार को जींद में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जींद के लोगों से आह्वान किया कि वे जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटें कांग्रेस को दें। इसके बाद वे किसी के रोके नहीं रुकेंगे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि अभी तो लोगों के विचार सुनने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके बाद जनसभाएं होंगी। वह इसकी शुरुआत भी जींद से ही करेंगे। देश की सबसे बड़ी रैली जींद में की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी शुरू करने को कहा। दरअसल 2001 के कंडेला किसान आंदोलन में भी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जींद से आक्रामक राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की थी और इसके बाद 2005 के विधानसभा चुनाव में वे मुख्यमंत्री बने। हालांकि उस समय भूपेंद्र हुड्डा विधायक भी नहीं थे। जींद की धरती को राजनीतिक बूस्टर माना जाता है। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा फिर से जींद की धरती से ही सत्ता प्राप्ति का रास्ता तय करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

जब शायराना हुए हुड्डा...
इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में अव्यवस्थाओं का उठाया। उन्होंने कहा कि यह उनके जानकार ने लिखा है। उन्होंने कहा कि
जिएं तो कैसे जिएं, खेती का खाद महंगा, खाने का तेल महंगा, डीजल और पेट्रोल महंगा, चूल्हे की आग महंगी, सरिया और सीमेंट महंगा, जीवन की सांस महंगी, दवा और एंबुलेंस महंगी, नारियल और ककड़ी महंगी, श्मशान की लकड़ी महंगी, जिएं तो कैसे जिएं...
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने ऐसा तगमा दिया, सारी उम्र लगाकर रखूंगा : दीपेंद्र
कार्यक्रम के मंच से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के बाद जब वह परिवार से मिलने गए तो उन्हें जेल भेज दिया गया। भाजपा ने उन्हें ऐसा तगमा दिया है, जिसे वह पूरी उम्र लगाकर रखेंगे। कहा कि इससे पहले वह जेल नहीं गए थे, लेकिन जिस विषय पर गए, यह उनके लिए तीर्थ यात्रा के बराबर है।

निजाम बदलने के लिए जींद का नतीजा बदलें
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निजाम बदने के लिए जींद का नतीजा बदलना जरूरी है। जिले की पांचों सीटें कांग्रेस को दें, इस नतीजे से निजाम बदल जाएगा।
कुल 3900 मतों से बदल गई सत्ता
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महज 3900 मतों के अंतर से भाजपा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उनके 14 में से 12 मंत्री हारे। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है। इसके बावजूद जजपा ने अपने मतदाताओं से विश्वासघात करते हुए उनकी सरकार बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed