फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ICU facility will soon be available in civil hospital

नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
ICU facility will soon be available in civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बन रहे आईसीयू का काम लगभग पूरा हो चुका है। मार्च महीने में इसकी सुविधा जिले के लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इसका कुछ बाहरी कार्य पूरा होना बाकी है, जो अगले सप्ताह हो जाएगा। इसके बाद इसमें मशीनें शिफ्ट करने का काम बाकी रह जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आईसीयू के बारे में जानकारी लेकर इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। आईसीयू तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

आईसीयू के अंदर का कार्य पूरा हो गया लेकिन कुछ बाहरी सिविल कार्य अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को इसके लिए 16 लाख 53 हजार रुपये दिए हैं। यह कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इसमें मशीनें शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाएगा। आईसीयू के नीचे मैनहॉल का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा यहां पर सक्शन मशीन भी लग चुकी है। इसी सप्ताह यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसमें बेड लगाने तथा उन पर वेंटिलेटर लगाने का कार्य बाकी रह जाएगा। अस्पताल में 18 बेड का आईसीयू बनेगा। इनमें से दस बेड गंभीर मरीजों तथा चार वेंटिलेटर से मरीज को हटाने के बाद रखने के लिए होगा। इसके अलावा चार बेड बच्चों के लिए भी होंगे। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य अधिकारियों से आईसीयू के बारे में जानकारी मांगी। इसमें जींद का कार्य पूरी तरह से संतोषजनक मिला।
विज्ञापन

आईसीयू के लिए 20 स्टाफ नर्स की जरूरत
नागरिक अस्पताल में आईसीयू चलाने के लिए 20 स्टाफ नर्स की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की भी जरूरत होगी। अस्पताल में पहले ही स्टाफ की कमी है। नागरिक अस्पताल में 151 स्टाफ नर्स के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 99 ही कार्यरत हैं। आईसीयू चलाने के लिए स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की व्यवस्था दूसरी जगह से हटाकर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed