फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I don't know whom Congress fielded from Adampur: Kiran Chaudhary

आदमपुर से कांग्रेस ने किसे मैदान में उतारा अभी तक नहीं पता : किरण चौधरी

Tue, 11 Oct 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
I don't know whom Congress fielded from Adampur: Kiran Chaudhary
जींद। पूर्व मंत्री एवं तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने किसे मैदान में उतारा है या उतारने जा रही है, उसके बारे में उन्हें फिलहाल कोई पता नहीं है। पहले प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए बैठक होती थी लेकिन अभी तक उन्हें इस प्रकार की बैठक का कोई निमंत्रण नहीं मिला।
विज्ञापन

चौधरी सोमवार को जींद में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं की आवाज बनकर वह उन्हें फिर से सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इन कार्यक्रमों से कांग्रेस को हरियाणा में मजबूत किया जा रहा है। चौधरी देवीलाल चौक से लेकर किरण सैनी ने यहां लघु सचिवालय तक रोड शो किया। उनके साथ पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा कृष्ण मूर्ति हुड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि आदमपुर उपचुनाव प्रचार के लिए उन्हें बुलाया गया तो वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी को पूरी तरह से नकार दिया और कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने में लगा हुआ है। इस मौके पर बिजेंद्र खर्ब, उमेश शर्मा, धर्मबीर जैजैवंती, बिमला सिवाच, जितेंद्र कौशिक, कमल चौहान, गायत्री देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ रही हैं
किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में चौधरी बंसीलाल व चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुराने साथी हैं। उन सभी कार्यकर्ताओं के द्वार जाकर उन्हें सक्रिय करके कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ता आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को फिर से कांग्रेस के साथ जोड़कर मेहनत व ईमानदारी से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed