फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train will run regularly between Jind and Sonipat from today, travel can be done for Rs 25.

Jind News: जींद-सोनीपत के बीच आज से नियमित दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, 25 रुपये में कर सकेंगे सफर

Sun, 19 Jul 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train will run regularly between Jind and Sonipat from today, travel can be done for Rs 25.
18जेएनडी23: जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रविवार से नियमित रूप से जींद-सोनीपत के बीच यात्रियों के लिए संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि शुक्रवार को नियमित रखरखाव के लिए इसका संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार रात को हाइड्रोजन ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती रेलवे वर्कशॉप भेजा गया था। शनिवार देर रात ट्रेन जींद लौटने आई। रविवार सुबह यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


सुबह 7:40 बजे जींद से सोनीपत रवाना होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से सोनीपत रवाना होगी। यह ट्रेन 7:46 बजे जींद सिटी, 7:54 बजे पांडू पिंडारा, 8:07 बजे ललितखेड़ा हाल्ट, 8:17 बजे भंभेवा, 8:24 बजे ईसापुरा खेड़ी हाल्ट, 8:31 बजे बुटाना, 8:39 बजे खंदराई हाल्ट, 8:47 बजे गोहाना, 8:56 बजे राबरा हाल्ट, 9:05 बजे लाठ, 9:14 बजे मोहाना हरियाणा और 9:25 बजे बरवासनी होते हुए सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। जींद से सोनीपत तक 89 किलोमीटर की दूरी ट्रेन दो घंटे में तय करेगी। इस दौरान इसकी औसत गति 44.45 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में एक बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी ट्रेन
वापसी में हाइड्रोजन ट्रेन सुबह 10:40 बजे सोनीपत से जींद के लिए रवाना होगी। ट्रेन 10:50 बजे बरवासनी, 11:01 बजे मोहाना हरियाणा, 11:10 बजे लाठ, 11:19 बजे राबरा, 11:28 बजे गोहाना, 11:49 बजे खंदराई हाल्ट, 11:57 बजे बुटाना, 12:04 बजे ईसापुरा खेड़ी, 12:11 बजे भंभेवा, 12:21 बजे ललितखेड़ा, 12:34 बजे पांडू पिंडारा, 12:42 बजे जींद सिटी होते हुए दोपहर 1:00 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन की औसत गति 38.18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और सोनीपत से जींद पहुंचने में करीब 2 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा।

सामान्य पैसेंजर ट्रेन जैसा ही होगा किराया
रेलवे ने साफ किया है कि हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसमें सामान्य पैसेंजर ट्रेन के बराबर ही किराया लिया जाएगा। जींद से सोनीपत तक का किराया केवल 25 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्री सामान्य टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।


ट्रेन मैनेजर राजेश और उनके सहयोगी प्रतीक करेंगे ट्रेन का संचालन
हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच कुल 12 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी ट्रेन मैनेजर राजेश कुमार और उनके सहयोगी प्रतीक संभालेंगे। हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली इस ट्रेन को पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद जींद-सोनीपत रूट के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और कम प्रदूषण वाली रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed