{"_id":"621922ba36557b5456514ab9","slug":"husband-accused-of-injuring-daughters-jind-news-rtk639500138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया बेटियों को घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर लगाया बेटियों को घायल करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर ही बेटियों के प्राइवेट पार्ट पर नुकीली वस्तु से वार करने का आरोप लगाया है। महिला बस अड्डे के पास दोनों बेटियों को लेकर रो रही थी। उसे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला व उसकी दोनों बेटियों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।
मध्यप्रदेश की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने कहा कि वीरवार को पति ने उसकी तीन वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों के प्राइवेट पार्ट पर नुकीली वस्तु से वार किया है। इसके कारण बेटियों को चोट आई है। वह दोनों बेटियों को लेकर बस स्टैंड के पास आ गई। उधर, लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला और उसकी बेटियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची।
महिला मंदबुद्धि होने का अंदेशा
पुलिस के मुताबिक महिला मंदबुद्धि है और खुद को मध्यप्रदेश की रहने वाली बता रही है। महिला ने बताया कि वह अपनी और बेटियों की जान बचाने के लिए ससुराल से भाग कर निकली है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चियों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों की जांच कर किसी प्रकार की चोट होने से मना कर दिया। इसके बाद महिला व उसकी दोनों बेटियों को पुलिस ने नागरिक अस्पताल स्थित सखी सेंटर में भेज दिया।