{"_id":"62c3331ea62ff86a5a784a3d","slug":"humidity-persecuted-throughout-the-day-sweat-left-from-the-harsh-sun-jind-news-rtk651419820","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर उमस ने सताया, कड़ी धूप से छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर उमस ने सताया, कड़ी धूप से छूटे पसीने
विज्ञापन
शाम के समय छाए काले बादल। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद अब फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हवा की गति कम होने तथा आकाश में बादलों के छाये रहने के बावजूद भी अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हुआ। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 58 प्रतिशत व हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में स्प्रे नहीं करने की सलाह दी है।
जिले में 30 जून को बारिश हुई थी। उसके बाद कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं। बादलों का आवागमन होने के साथ साथ सूर्य भी बादलों के बीच से झांक रहा है। इस समय जबरदस्त उमस बनी हुई है, जिसने लोगों को परेशान किया हुआ है। सोमवार को दिन का आगाज आकाश में छाये बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ कड़ी धूप निकली। लगभग दो घंटे धूप के बाद फिर से बादल छा गए।
छह-सात जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना
30 जून के बाद बारिश नहीं हुई है। धान रोपाई के कार्य को देखते हुए बारिश की जरूरत महसूस की जा रही है। किसान धान रोपाई के लिए बारिश न होने के कारण ट्यूबवेलों का सहारा ले रहे हैं। अगर ऐसे हालात में बारिश होती है तो फसलों को अच्छा फायदा होगा और पानी की पूर्ति भी होगी। बारिश से फसलों को अच्छी वृद्धि मिलेगी और पानी की कमी भी दूर हो जाएगी। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि छह व सात जुलाई को बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बार अच्छी बारिश होगी।