फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Huddang of Holi started, spring of colors prevailed in the market

Jind News: सीएम विडों पर सबसे अधिक आ रही अवैध कब्जों की शिकायत

Sat, 04 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Huddang of Holi started, spring of colors prevailed in the market
जींद। सीएम विंडो पर सबसे अधिक अवैध कब्जों की शिकायतें आ रही हैं। डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। लापरवाही करने वालों को चिंह्ति कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने यह निर्देश शनिवार को सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक में दिएश्र डीसी ने कहा कि सीएम विंडो पर अधिकतर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें है, इसको लेकर संबंधित तहसीलदार से निशानदेही करवाकर पुलिस की सहायता से इस पर उचित कार्रवाई कर सकते हैं। खरकरामजी गांव में सीएम विंडो पर प्राप्त एक मामले को लेकर ग्राम सचिव की जिम्मेवारी निर्धारित करते हुए उस पर कड़ा संज्ञान लेने बारे भी पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सीपी ग्राम, हरपथ तथा एसएमजीटी पर मिलने वाली शिकायतों का निपटारा भी समयबद्ध तरीके से करने बारे निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सीएम विंडो पर मिल रही शिकायतों का समाधान करने को लेकर सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एकजुटता के साथ प्रयास करने होंगे, ताकि जिले की रैंकिंग में भी सुधार आए। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें। इसके बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) प्रेषित करें। कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शीघ्रता से शिकायतों का समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित शिकायतें जल्द से जल्द निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत का समाधान तो कर दिया जाता है, लेकिन इसको पोर्टल पर अपलोड नही किया जाता, जिसको लेकर शिकायत पोर्टल पर पेंडिंग रह जाती है। उन्होंने सीएम विंडो पोर्टल पर बने अनुभागों की जानकारी विस्तार से अधिकारियों को उपलब्ध करवाई। अधिकारियों को सीएम विंडो पर वर्ष 2020 से पहले की सभी शिकायतों को अगले 15 दिनों में निपटान करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जींद एसडीएम डॉ पंकज आईएएस, सफीदों एसडीएम सत्यवान मान, उचाना एसडीएम जितेंद्र जोशी, नगराधीश अमित कुमार तथा संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed