फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hted

आरोपी परीक्षा अधीक्षक को अदालत ने भेजा जेल

Sun, 27 Dec 2015 12:23 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
hted

विज्ञापन
 एचटेट लेवल तीन के प्रश्नपत्र लीक का मामला जांच आगे बढ़ने के साथ ही हाईप्रोफाइल होता जा रहा है। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस मामले में आरोपी और परीक्षा के दौरान इंडियन मॉर्डन स्कूल के परीक्षा अधीक्षक राजेंद्र रंधावा को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने रंधावा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अब आठ जनवरी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
रंधावा से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब तक गोहाना नगर परिषद के सचिव पवित्र गुलिया और सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कानूनी सलाहकार राजीव दहिया के नाम भी मामले में जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में पहले से फरार चल रहे दोनों भाई जेबीटी शिक्षक अजय और पवन, पवित्र गुलिया और राजीव दहिया की पुलिस को तलाश है।

हर गिरफ्तारी के बाद बदल रहा मुख्य आरोपी
जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, मुख्य आरोपी का नाम बदल रहा है। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद दिल्ली निवासी रवि का नाम पेपर लीक करवाने में आया था।

उससे पूछताछ बाद आरोपी शिक्षक अजय और पवन के भांजे मुनित को पुलिस मुख्य आरोपी बताने लगी। मुनित की गिरफ्तारी के बाद सभी आरोप परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा की ओर जा रहे थे।

अब पुलिस ने राजेंद्र रंधावा को भी काबू कर लिया है तो मुख्य आरोपी पवित्र गुलिया और राजीव दहिया को बताया जा रहा है।

बोर्ड पर्यवेक्षक से पूछताछ
शीर्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रश्न पत्र ट्रेजरी से ले जाने वाले एक आरोपी शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार भी पुलिस पूछताछ में शामिल हो चुके हैं।

हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सुरेंद्र कुमार से पूछताछ के आधार पर अब पवित्र गुलिया पर ही शक की सूई आकर रूक रही है।

सूत्रों के अनुसार ट्रेजरी से प्रश्नपत्र ले जाते समय पवित्र गुलिया और सुरेंद्र कुमार ही मौजूद रहे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस दौरान सुरेंद्र कुमार की क्या भूमिका रही।


स्कूल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध
एसआईटी के प्रभारी और नरवाना के एसएसपी वसीम अकरम के अनुसार पूरे मामले में इंडियन मॉर्डन स्कूल के संचालक राजेंद्र गल्हयाण की भूमिका भी संदिग्ध है।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा ने टूटी हुई सील का पैकेट आने की सूचना राजेंद्र गल्हयाण को दे दी थी।

अब पुलिस को शक है कि इंडियन मॉर्डन स्कूल में जाने वाले पैकट से ही पेपर लीक हुआ है, ऐसे में स्कूल संचालक भी इसमें संलिप्त हो सकता है।

एक ओर आरोपी के करीब पुलिस
शीर्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी राजवी दहिया और पवित्र गुलिया में से किसी एक के बहुत नजदीक जींद पुलिस पहुंच चुकी है।

हालांकि एसआईटी प्रमुख एएसपी वसीम अकरम इससे साफ मना कर रहे हैं। एएसपी के अनुसार अभी चारों आरोपियों की पुलिस को तलाश है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed