फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hospital administration busy in preparations before the visit of ENQAS team

Jind News: एनक्वास टीम के दौरे से पहले तैयारियों में जुटा अस्पताल प्रशासन

Tue, 21 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration busy in preparations before the visit of ENQAS team
21जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में लगाई गई कुर्सियों पर बैठे मरीज व तामीरदार। संवाद
जींद। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम 27 अक्टूबर को नागरिक अस्पताल की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेगी। इससे पहले ही अस्पताल प्रशासन ने सुविधाओं को बेहतर दिखाने के लिए काम शुरू कर दिया है ताकि अस्पताल की सुविधाएं चाक चौबंद दिखे।
विज्ञापन

इसको लेकर मंगलवार को अस्पताल में नजर आ रही कमियों को दूर करने के लिए काम शुरू किया गया। इसमें अव्यवस्थित कुर्सियों, बेड व बैंच को व्यवस्थिति किया गया। इससे पहले एक सूची तैयार की गई कि अस्पताल की दशा सुधारने के लिए कहां पर किस काम को करना है।
विज्ञापन

इसके लिए सूची बनाकर नोडल अधिकारियों को सौंप दी है। एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) टीम का सिविल अस्पताल का दौरा करने का उद्देश्य अस्पताल की गुणवत्ता और सेवाओं का मूल्यांकन करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह राष्ट्रीय मानकों को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरे का मकसद अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे इमरजेंसी, शिशु वार्ड और अन्य सभी सुविधाओं, स्वच्छता और सेवाओं की जांच करना है। एनक्वास की टीम निरीक्षण के दौरान सबसे पहले साफ-सफाई, मरीजों की दी जाने वाली सुविधाएं, अस्पताल को सुचारू रूप चलाने के लिए आवश्यक विभिन्न विभाग की एनसीओ, साइनेज, इंफेक्शन कंट्रोल, रिकार्ड मेंटिनेंस, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण करती है।
इसके अलावा मरीजों के अधिकारों और अंत में प्रदेश सरकार की योजना संबंधी प्रश्न स्टाफ और इलाज के तौर तरीकों के बारे में पूछती है। इसके अलावा अस्पताल बिल्डिंग के रखरखाव को लेकर जानकारी हासिल करती है और विभाग को सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने के लिए सुझाव देती है।

वर्जन
एनक्वास टीम के दौरे की जानकारी अस्पताल प्रशासन को मिल चुकी है। इसके चलते पहले नागरिक अस्पताल में खामियों को दूर कर व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नजर न आए इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। -डॉ. रघुबीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed