फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honor Day celebrations in Uchana of Haryana, Mayawati and Om Prakash Chautala attended

Haryana Election 2024: यूपी की पूर्व सीएम मायावती बोलीं- प्रदेश में दलित, मजदूर व किसानों का नहीं हुआ विकास

Wed, 25 Sep 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

उचाना में रैली के मंच से वक्ताओं ने भरोसा जताया कि इस बार प्रदेश में बसपा और इनेलो के गठबंधन की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को संभालेंगे।

विज्ञापन
Honor Day celebrations in Uchana of Haryana, Mayawati and Om Prakash Chautala attended
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के उचाना में चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान दिवस रैली में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने शिरकत की। हालांकि, मायावती तय समय साढ़े 12 बजे से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उचाना की नई अनाजमंडी में उतरा, जहां पहले से ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मंच पर मौजूद थे।

विज्ञापन

इस रैली में इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला भी मंच पर उपस्थित रहे, साथ ही बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी मौजूद थे। रैली के दौरान मंच से सभी वक्ताओं ने अभय सिंह चौटाला को हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने भरोसा जताया कि इस बार प्रदेश में बसपा और इनेलो के गठबंधन की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को संभालेंगे। रैली में उमड़े जनसमूह और नेताओं के बयानों से यह साफ है कि बसपा-इनेलो गठबंधन आगामी चुनाव में एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश कर सकता है।

पार्टियां आरक्षण काे खत्म करने में लगी: मायावती

उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विरोधी पार्टियों की सरकारों में दलित, आदिवासियों, मुस्लिम, मजदूरों व किसानों का विकास नहीं हो सका। आरक्षण काे कांग्रेस और भाजपा कमजोर करने व खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा-इनेलो गठबंधन सरकार बनाना ही चौधरी देवीलाल चौधरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मायावती ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा को अलग राज्य बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनकी बदौलत ही हरियाणा का इतना विकास हो पाया है।

मायावती ने कहा कि मुझे लगता है कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि बीआर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में उन्हें अधिकार दिए गए हैं... खासकर नौकरी में आरक्षण की बात। उन्हें पहले कांग्रेस, फिर भाजपा और अन्य दलों की जातिवादी सोच और अक्षमता के कारण आरक्षण का लाभ पूरा नहीं मिला है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed