{"_id":"6192a304cbd71100537041b5","slug":"higher-education-department-re-opened-portal-for-graduate-vacant-seats-jind-news-rtk629943434","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक की खाली सीटों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक की खाली सीटों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा खोला पोर्टल
विज्ञापन
जींद। यूजी कोर्स में जिले के विभिन्न कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से पोर्टल खोल दिया है। जिन विद्यार्थियों को पहले दाखिले के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिला था, वह विद्यार्थी अब आवेदन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि अगस्त की शुरुआत में कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। अक्तूबर की शुरुआत तक चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दो बार मेरिट लिस्ट जारी की गई और दो बार फिजिकल काउंसिलिंग भी हुई थी। इसके बाद भी कॉलेजों में अलग-अलग संकायों में काफी सीट खाली बची हुई हैं। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग से खाली सीटों को भरने के लिए गाइडलाइन मांगी थी। ऐसे में अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार विद्यार्थी 15 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिससे कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरा जा सकेगा। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग के तहत ही मेरिट लिस्ट लगेगी और बच्चों को उसी दिन फीस भरने का समय दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी।
कॉलेजों में बची हुई हैं काफी सीटें
हिंदू कन्या कॉलेज में बीकॉम संकाय में 160 सीटों में से केवल 18 पर ही दाखिला हुआ है। वहीं अभी इस संकाय में 142 सीटें खाली बची हुई हैं। वहीं बीएससी ट्रेड में 150 सीटों में से 23 पर दाखिला हुआ है और 127 सीटें अभी भी खाली बची हुई हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में आठ, बीसीए में दस, बीएससी नॉन-मेडिकल में 41 व बीकॉम में 49 सीटें खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कॉलेज जींद की प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में खाली पड़ी सीटों पर आवेदन के लिए दोबारा से पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेत हैं। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा।