{"_id":"677c1b59288694741a0440bd","slug":"high-power-committee-of-supreme-court-met-dallewal-at-khanauri-border-jind-news-c-199-1-jnd1001-128052-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से की मुलाकात
विज्ञापन
06जेएनडी29: डल्लेवाल से मिलते हुए सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी सदस्य। संवाद
नरवाना। खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से आमरण अनशन के 42वें दिन सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने मुलाकात की। कमेटी में सेवानिवृत्त जस्टिस नवाब सिंह, सेवानिवृत्त डीआईजी भार्गव, डीआईजी मंदीप सिंधू, आईपीएस सरताज सिंह चाहल के अलावा डीसी पटियाला प्रीति यादव, एडीसी नवरीत कौर सेखों, कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा, इकोनॉमिस्ट प्रो. रणजीत सिंह घुम्मण शामिल थे।
कमेटी सदस्यों ने डल्लेवाल के स्पेशल टेंट में सबसे पहले उनका हाल चाल जाना और उन्हें हाथ जोड़कर नमस्कार किया। डल्लेवाल ने भी कमेटी सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया और हाथ उठाते हुए स्वास्थ्य की जानकारी दी। करीब दस से 15 मिनट तक कमेटी सदस्य डल्लेवाल के नजदीक ही मौजूद रहे। कमेटी चेयरमैन व सेवानिवृत्त जस्टिस नवाब सिंह ने डल्लेवाल को मेडिकल सुविधा लेने के लिए निवेदन किया।
उन्होंने कहा वह जब भी चाहेंगे, वह हाजिर हो जाएंगे। केंद्र से सीधा बातचीत करवाने की उनके पास अथॉरिटी नहीं है। वह पिछले चार महीने से किसानों से बातचीत के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने शुरुआती इश्यू कोर्ट के सामने रखे थे। अभी तक रिपोर्ट फाइल नहीं की है। वह जल्दी रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट अलग-अलग फेज में होगी। इस मुद्दे पर दोबारा बैठक होगी। कमेटी एक पॉजिटिव ब्रिज बनाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब सरकार की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए। यहां उन्होंने दावा किया कि किसान नेता जगजीत डल्लेवाल कोर्ट की बनाई कमेटी से मिलने के लिए राजी हो गए हैं। सिब्बल ने सुनवाई कुछ समय बाद करने की अपील की। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई शुक्रवार 10 जनवरी के लिए तय कर दी। सोमवार को किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की पल्स 76, बीपी 107/75 व शरीर का तापमान 98 डिग्री रहा।