फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hi-tech library to be built in Julana: Surendra Fauji

जुलाना में बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी : सुरेंद्र फौजी

Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech library to be built in Julana: Surendra Fauji
3 जुलाना 01: राज्य सभा सांसद कर्मबीर बोद्ध को मांगपत्र सौंपते सभा के सदस्य। स्रोत: सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित संत रविदास चौपाल में अब हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट दी है। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस लाइब्रेरी से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि जुलाना राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध की ससुराल है। जिस संत रविदास चौपाल में कर्मवीर बौद्ध अपनी बरात लेकर आए थे, अब उसी चौपाल में हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इस तरह यह चौपाल सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

संत शिरोमणि सभा जुलाना के प्रधान सुरेंद्र फौजी ने कहा कि जुलाना की धरती से उनका विशेष पारिवारिक जुड़ाव है और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग देकर युवाओं के हित में सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपये का यह ग्रांट विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन सुविधा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। संत रविदास चौपाल में हाईटेक लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर स्वामी सदानंद नरेंद्र कालसन, राजबीर मास्टर, सुल्तान, चरणदास मेहंदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed