फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hemlata engaged in making women self-reliant

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटीं हेमलता

Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hemlata engaged in making women self-reliant
हेमलता क्वात्रा। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। सफीदों निवासी हेमलता क्वात्रा महिलाओं को कढ़ाई व सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा वह फिलहाल दिव्यांग बच्चों की मदद करती हैं तथा जल्द इस प्रकार के बच्चों की सहायता के लिए स्कूल खोलेंगी ताकि इस प्रकार के बच्चों को शिक्षित किया जा सके। कोरोना काल में जब लोग अपने घरों में कैद थे, तब हेमलता क्वात्रा ने लोगों को भोजन, दवाइयां, मास्क तथा सैनिटाइजर पहुंचाए थे।
विज्ञापन

हेमलता क्वात्रा कंचन फाउंडेशन के नाम से एक संस्था चलाती हैं। इस संस्था के माध्यम से वह नि:शुल्क सिलाई सेंटर व कढ़ाई सेंटर चलाती हैं। उनके इन सिलाई व कढ़ाई सेंटर से अब तक 300 से अधिक युवतियां व महिलाएं अपनी प्रतिभा निखार कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उनकी एक बेटी है, जो दिव्यांग है। अपनी बेटी के सामने आने वाली परेशानियों से रूबरू होने के बाद वह जहां भी कोई दिव्यांग बच्चा मिले, उसकी सहायता करती हैं। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के पालन-पोषण के तरीके अभिभावकों को सिखाती हैं। इसके लिए उनको प्रशिक्षित भी करती हैं ताकि दिव्यांग बच्चों का पालन-पोषण सही तरीके से हो सके। अब वह दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं। जब भी वह किसी जरूरमंद को देखती हैं तो उनका हाथ उसी वक्त सहायता के लिए उठ जाता है। काफी गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती। इसके लिए हेमलता क्वात्रा दूर-दराज के गांवों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, फॉगिंग की सुविधा उपलब्ध करवाती हैं।
विज्ञापन

कई संस्थाएं कर चुकी हैं सम्मानित
हेमलता क्वात्रा को समाजसेवा के कार्य के लिए अनेक संस्थाओं से सम्मान मिला है। जिले के अलावा उन्हें कुरुक्षेत्र, पंचकूला, हिसार की संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी उनको दो वर्ष पहले सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed