जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में द्वितीय मेरिट सूची के बाद प्रवेश लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया। यह डेस्क संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट की ओर से लगाया गया। हेल्प डेस्क का संचालन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष व छात्र नेता अमित आदिवाल के नेतृत्व में किया गया। हेल्प डेस्क पर पूरे दिन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संबंधित विभागों तक पहुंचने, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने की प्रक्रिया, कक्षों एवं कार्यालयों की जानकारी देने के साथ-साथ अन्य आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। अध्यक्ष एवं छात्र नेता अमित आदिवाल ने बताया कि द्वितीय मेरिट सूची जारी होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाया गया। इस दौरान राहुल चौहान, जतिन तूरन, अनुज आदिवाल, विशाल आदिवाल, अजय बरसोला एवं मोहित अठवाल मौजूद रहे। संवाद