फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heat made people miserable, mercury reached 43 degree Celsius

Jind News: गर्मी ने लोगों काे किया बेहाल, पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस

Mon, 22 May 2023 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 22 May 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Heat made people miserable, mercury reached 43 degree Celsius
जींद। एक बार फिर से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 14 प्रतिशत व हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके चलते लोग दिनभर गर्म हवा के थपेड़े झेलते रहे। भीष्ण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिला जिसने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं गर्म हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को सड़कों पर वीरानगी छाई रही। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि 23 मई रात्री से 28 मई के दौरान बीच-बीच में बादलवाई, गरजचमक व हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। रविवार को दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी और तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा। लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे। भीषण गर्मी और रविवार होने के चलते लोग बहुत कम घरों से बाहर दिखाई दिए। दोपहर को तो सड़कें सुनसान नजर आईं। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा दोपहर में कम वाहन चले।
विज्ञापन





पिछले एक सप्ताह में पारा रह रहा 40 डिग्री पार

पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो पारा 40 डिग्री के पार ही चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा जबकि 20 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ। ऐसे में इस समय पारा पूरी तरह से उफान पर है और सूर्य देवता हर दिन अपना रौद्र रूप दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स



पारा बढ़ने से बाजार, गलियों में छाया सन्नाटा

कुछ दिनों से बढ़ रहे पारा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ गर्म हवा चलने से बाजार, गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में अगर बाहर निकले तो सिर पर कपड़ा जरूर डालें। बाजार में ग्राहक भी गर्मी के चलते नहीं नजर आ रहे है। बाजार में वो ही लोग आ रहे है जिन्हें बहुत जरूरी काम है। शाम को ही ग्राहक बाजार में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






गर्मी के साथ ही बढ़ी बिजली की डिमांड

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिलने के कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। जिले को 67.21 लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन मिल पा रही है, जबकि इस समय जरूरत लगभग 75 लाख यूनिट की है। इसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड भी हो रहे हैं। इससे बिजली निगम के पास लगातार शिकायतें भी बढ़ रही हैं। पिछले चार दिनों में एक हजार से अधिक शिकायतें बिजली निगम के पास पहुंची हैं। बिजली निगम के एसई प्रमोद कुमार ने बताया कि पारा बढ़ने के साथ ही बिजली खपत बढ़ गई है। बिजली सुचारू रहे, इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।





पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि क्षेत्र में 23 मई रात्रि से 28 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाई, गरज, चमक व हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिन में सिंचाई बिल्कुल भी नहीं करें। क्योंकि दिन में पानी लगाने से पौध खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed