{"_id":"686d64d18107f9b7c200aedb","slug":"health-worker-deviram-kaushik-received-indian-pride-award-jind-news-c-199-1-jnd1002-137479-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक को मिला भारतीय गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक को मिला भारतीय गौरव सम्मान
विज्ञापन
08जेएनडी02-स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक को मिला भारतीय गौरव सम्मान अवॉर्ड का सर्टिफि केट। स्रोत
जींद। जीवन जागृति सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश में एक ऑनलाइन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जींद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक को भारतीय गौरव सम्मान के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा ने कौशिक के जनहित कार्य, सामाजिक कार्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और टीकाकरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए ये ऑनलाइन सम्मान पत्र दिया।
देवीराम कौशिक ने कहा कि वह इससे पहले भी जनता को सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम बारे जागरूक करने, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी और दाना चुगा प्रबंध कार्यों में सराहनीय भागीदारी को देखकर जश्न-ए-आजादी, जय हो अवॉर्ड, राष्ट्र के गौरव, विवेकानंद अवार्ड, प्रतिभा गौरव, भारतीय गौरव अवॉर्ड, प्रतिभा सम्मान ग्लोबल प्राइड अवार्ड इत्यादि अवॉर्ड से विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुके हैं।
देवीराम कौशिक ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ड्यूटी के दौरान सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देना और सामाजिक कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। अब तक उनकी टीम द्वारा 55 त्रिवेणी लगाई जा चुकी हैं जो बिलकुल सही व सुंदर रूप से चल रही हैं।