{"_id":"32c34d76c945cb9ac48ee4bc735bcd70","slug":"health-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैबतपुर गांव में महिला की मौत, परिजनों ने बताया डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैबतपुर गांव में महिला की मौत, परिजनों ने बताया डेंगू
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के साथ लगते हैबतपुर गांव में 35 वर्षीय महिला सुदेश की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। महिला के परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हैबतपुर गांव का कोई केस नहीं आया है। महिला की मौत शुक्रवार रात को हुई और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
हैबतपुर गांव निवासी राधेश्याम के अनुसार उसकी पत्नी सुदेश को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। इसके चलते जींद के एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। यहां से दवाई देकर उसे वापस घर भेज दिया। इसके बाद सुदेश की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। ऐसे में उसे हिसार के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन यहां बेड खाली नहीं होने के कारण उसकी पत्नी को दाखिल नहीं किया गया। वहीं से दूसरे अस्पताल में लेकर गए, जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
13 वर्षीय बेटी भी बीमार
राधेश्याम के अनुसार उसकी 13 वर्षीय बेटी को भी बुखार है और चिकित्सकों ने उसे डेंगू से पीड़ित बताया है। हालांकि उसकी सेहत में सुधार है।