फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department team lodged FIR against the firm selling MTP kit online

Jind News: एमटीपी किट ऑनलाइन बेचने वाली फर्म पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 28 Feb 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Health department team lodged FIR against the firm selling MTP kit online
27जेएनडी36: शिकायत दर्ज करवाती स्वास्थ् विभाग की टीम। स्वास्थ्य विभाग
जींद। लिगांनुपात के सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से सतर्क है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात की किट ऑनलाइन बेचने वाली फर्म को ट्रैक कर सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया है। यह किट बिना चिकित्सक के परामर्श के देना गैर कानूनी है। इसके बावजूद इसको ऑनलाइन बेचा जा रहा था। 18 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऑनलाइन एमटीपी किट की बिक्री के बारे में जानकारी मिली थी। इसमें यूनिक मार्केट इन वेबसाइट से बिना किसी डॉक्टर के परामर्श से किसी भी व्यक्ति को गर्भपात की दवाइयां गैर कानूनी ढंग से भेजी जा रही है। इस पर सिविल सर्जन की ओर से एक टीम का गठन किया गया। टीम ने वेबसाइट से एमटीपी किट का ऑर्डर किया। इसकी ऑनलाइन पेमेंट भी की। इस ऑर्डर को ट्रैक करते हुए पाया कि यह भागलपुर बिहार से ऑर्डर की सप्लाई शुरू की गई थी। इसके बाद ऑर्डर की डिलीवरी पॉलीक्लिनिक सेक्टर आठ में कोरियर कंपनी की ओर से की गई। टीम ने पैकेट खोला तो इसमें गर्भपात गिराने वाली गोलियां थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गैर कानूनी तरीके से भेजी गई एमटीपी किट को कब्जे में लिया। अवैध तरीके से गैर कानूनी ढंग यह किट बेचने वाली फर्म के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मिल कर बिहार की फर्म पर कार्रवाई करेगी। इस तरह अवैध रूप से इन दवाओं की बिक्री से प्रदेश का लिंगानुपात पर प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर डॉ. प्रवीन, गीता डीसीओ, विकास देशवाल, पीएनडीटी डीलिंग विशाल पहल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed