फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department alerted after two dengue patients were found in the district

जिले में डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health department alerted after two dengue patients were found in the district
बुखार पीड़ित के रक्त के नमूने लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
पिछले वर्ष डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आने से जहां स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, वहीं इस वर्ष अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। एक मामला अप्रैल में आया था, जबकि दो मामले तीन दिन पहले आए हैं। एक मरीज का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में और दूसरे का जींद के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। दोनों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। जहां डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उन घरों के आसपास के बुखार पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने रक्त के नमूने लिए हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन

22 अप्रैल को ओम नगर निवासी की रहने वाली 30 वर्षीय ऊषा रानी की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऊषा रानी फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल थीं। इसके बाद वह ठीक हो गई थीं। 14 सितंबर को शिवपुरी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राहुल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहुल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राहुल का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है तथा उसकी प्लेटलेट्स अब बढ़ गई है। वहीं नरवाना निवासी 48 वर्षीय मिथलेश की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। मिथलेश को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ही मरीज अब पहले से काफी बेहतर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नरवाना तथा शिवपुरी कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र के बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए हैं। इनकी जांच की गई तो इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले से अधिक अपनी सक्रियता बढ़ा दी है ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

अब तक इस वर्ष डेंगू के तीन मामले पाए गए हैं। एक मामला अप्रैल महीने में सामने आया था जबकि दो मामले तीन दिन पहले ही सामने आए हैं। अभी सामने आए डेंगू के दोनों मरीज पहले से काफी ठीक हैं। इनमें एक लड़का नागरिक अस्पताल में दाखिल है तो दूसरा व्यक्ति हिसार में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर जांच करती हैं। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू की शंका हो तो वह नागरिक अस्पताल में जांच करवा सकता है। -डॉ. तीर्थ बागड़ी, डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed