फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryanvi singer Masoom Sharma again gets threat, miscreants enter elder brother house and open fire

Jind: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को फिर मिली धमकी, बड़े भाई के घर में घुस कर बदमाशों ने की फायरिंग

Thu, 21 Dec 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:39 PM IST
सार

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा के घर में घुसकर बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और पूछा कि मासूम शर्मा कहां पर है। मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी और वहां से पिस्तौल हवा में लहराते हुए घर से बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Haryanvi singer Masoom Sharma again gets threat, miscreants enter elder brother house and open fire
मासूम शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। भिवानी जिले के गांव खरक निवासी केहर खरकिया समेत 50 से ज्यादा लोगों ने जुलाना के ब्राह्मणवास गांव में मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा के घर घुसकर हवाई फायरिंग की और विकास की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। विकास की पत्नी की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने केहर खरकिया को नामजद कर 50 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में विकास की पत्नी निशा ने बताया कि बुधवार शाम को साढ़े पांच बजे के करीब वह घर पर थी। उसी समय घर के अंदर पांच लोग घुस आए, जिनमें से तीन के हाथ में पिस्तौल थी। दो लोगों ने हाथ में डंडे लिए हुए थे। आरोपियों ने गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और पूछा कि मासूम शर्मा कहां पर है। मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी और वहां से पिस्तौल हवा में लहराते हुए घर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


बाहर जाकर हवाई फायर भी किया। उसने अपने देवर दीपक को घटना के बारे में बताया तो दीपक ऑफिस की तरफ गया, वहां भी 15 से 20 गाड़ियों में हथियारों से लैस लोग थे, तभी डायल 112 को फोन किया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी हमलावर वहां से जा चुके थे। पीड़ित परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने निशा की शिकायत पर केहर सिंह खरकिया को नामजद करते हुए बाकी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed