फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: State level Saini Mahakumbh organized in Jind

Haryana: जींद में प्रदेशस्तरीय सैनी महाकुंभ का आयोजन, BJP प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कई हलकों के MLA पहुंचे

Sun, 17 Dec 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

नायब सैनी ने कहा कि सैनी समाज को एकता दिखानी होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कई हलकों के विधायक प्रदेशस्तरीय सैनी महाकुंभ में पहुंचे। राजकुमार सैनी ने कहा कि अब तक तो प्रदेश अध्यक्ष ही बना रहे हैं, जब तक सीएम नहीं बनाएंगे, रुकेंगे नहीं। 

विज्ञापन
Haryana: State level Saini Mahakumbh organized in Jind
महाकुंभ में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नायब सैनी अन्य नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियााणा के जींद में बत्तख चौक के निकट रविवार को सैनी कन्या स्कूल में प्रदेशस्तरीय सैनी महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने शिरकत की। उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी सैनी समाज के नेता व गणमान्य लोग पहुंचे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि समाज को एकता दिखानी होगी। अगर समाज का कोई व्यक्ति पीछे है तो उसे आगे लेकर आएं। वह तो एक छोटे से ही व्यक्ति थे लेकिन समाज की एकता और ताकत ने उन्हें विधायक बना दिया। इसके बाद सांसद बना दिया और अब पार्टी का प्रदेश प्रमुख बनाने का काम किया।
विज्ञापन


वह समाज के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। नायब सैनी ने कहा कि समाज के गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा, फ्री कोचिंग के लिए एक भवन निर्माण की व्यवस्था, एक हजार गज का प्लाट की मांग को वह स्वीकार करते हैं। समाज द्वारा सौंपे गए मांत्र पत्र को पूरा करवाने का काम वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि पूरे देश में जिसने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, चाहे वह जगदेव प्रसाद हों, गुरदयाल सिंह हो या फिर राजकुमार सैनी, सभी को या तो मरवा दिया गया या फिर साइड लाइन करवा दिया गया। कांग्रेस में फूलचंद मुलाना, कुमारी शैलजा, उदयभान, भाजपा में केशव प्रसाद, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया जैसे लोगों के मुखौटे लगा कर कहते हैं कि अब आपका राज आएगा।

सैनी ने कहा कि अब भी अशोक सम्राट और चंद्रगुप्त मौर्य पैदा हो सकते थे लेकिन देश में वह पढ़ाया गया, जो हुआ ही नहीं। नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में विदेशों से बच्चे पढ़ने के लिए आते थे लेकिन आज बच्चे बाहर दूसरे देशों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। देश में संविधान और विज्ञान पढ़ कर सवाल करना नहीं सिखाया जाता, बचपन से ही अंध भक्ति सिखाई जाती है।

 सैनी समाज की गायिका मनीषा सैनी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए। संवाद
कार्यक्रम में जींद नगर परिषद अध्यक्ष डाॅ. अनुराधा सैनी, भाजपा नेता डाॅ. राज सैनी, पूर्व विधायक पवन सैनी, बलबीर सैनी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, कांग्रेस विधायक रादौर हरि सिंह सैनी, अतर सिंह सैनी, रूमराम सैनी विधायक बिजनौर, हरियाणा भर से नगर परिषद और नगर पालिका व जिला परिषद के चेयरमैन मौजूद रहे।

वक्ताओं ने समाज को एकजुटता का दिया संदेश
भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया। सैनी ने कहा कि जो समाज एकजुट होता है, वही समाज तरक्की कर सकता है। इसलिए अब समय आ गया है कि सैनी समाज एकजुट हो और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने वोट के माध्यम से अपनी एकता का प्रदर्शन करे। सैनी समाज के लोगों को चाहे किसी भी पार्टी की टिकट मिले, उसका पुरजोर समर्थन करना चाहिए।


कलाकारों ने बांधा समां

 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गीतों पर थिरकते लोग। संवाद
सैनी महाकुंभ के दौरान सैनी समाज के अनेक कलाकार भी पहुंचे। जिन्होंने अपनी गायकी से समां बांध दिया और महाकुंभ में आए लोगों में जोश भरने का काम किया। सैनी महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed