फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana's men's handball declared, Rajat, a resident of Hisar, made captain

हरियाण की पुरुष हैंडबॉल घोषित, हिसार निवासी रजत को बनाया कप्तान

Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana's men's handball declared, Rajat, a resident of Hisar, made captain
जयपुर में 20 मार्च से शुरू होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया गया है। हैंडबॉल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव जुगमिंदर सिंह ने डूमरखां गांव स्थित ईरा इंटरनेशनल स्कूल में टीम की घोषणा की। यहां पिछले 15 दिनों से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगा हुआ था। टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि हिसार जिले के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी रजत को टीम का कप्तान घोषित किया है। सीआरपीएफ के सलीम टीम की उप कप्तानी करेंगे। इसके अलावा एयरफोर्स से राकेश, ऐविन व हरेंद्र, सेना से मनजीत, कर्मजीत, आर्यन, मनदीप, नरेंद्र, जींद निवासी अमन, रवि गोलकीपर, रवि, सिद्धार्थ, साहिल, हिसार निवासी सचिन बूरा, भिवानी से अमित व रोहतक से सुनील को टीम में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि जानेमाने कोच प्रशांत कुमार हैंडबॉल, सतीश कुमार तथा बिजेंद्र कुमार ने टीम को प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

सिरसा में होने वाली प्रतियोगिता को नहीं मान्यता
जुगमिंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे हैंडबॉल संघ द्वारा 20-24 मार्च को सिरसा में राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस आयोजन को एसोसिएशन की मान्यता नहीं है। न ही यह भारतीय संघ से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस प्रकार की प्रतियोगिता से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed