{"_id":"663f9be71d67409d2506d44d","slug":"haryana-naina-chautala-sought-justice-from-khap-and-farmer-leaders-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नैना चौटाला ने खाप, किसान नेताओं से मांगा इंसाफ, भावुक होकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नैना चौटाला ने खाप, किसान नेताओं से मांगा इंसाफ, भावुक होकर कही ये बात
Sat, 11 May 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 09:55 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस को फोन किया तो उचाना के एसएचओ ने कहा कि थाने में आओ, मैं वहां नहीं आ सकता, क्योंकि आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन
भाषण के दौरान भावुक हुईं नैना चौटाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के उचाना के रोजखेड़ा में हुए जजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले के बाद दाड़न खाप के उचाना कलां गांव में हुई ग्रामीण सभा में नैना चौटाला भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए। भरी आंखों के साथ उन्होंने कहा कि उचाना हलके से इस बात का इंसाफ मांगना चाहूंगी कि गांव में क्या बहन-बेटियों की इज्जत ऐसे की जाती है, जैसे रोजखेड़ा में हुआ।
विज्ञापन
दाड़न खाप से एक बेटी इंसाफ मांग रही है, क्या इंसाफ मिलेगा। मुझे ज्यादा पीड़ा उस बेटी की है जिसको नाली के अंदर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों से पूछना चाहती हूं कि उचाना में महिलाओं की यही इज्जत है। दाड़न खाप के प्रधान के अलावा जितनी भी खापें हैं उनके मुखिया से मिलूंगी। मैं कमजोर महिला नहीं हूं। दो बार चुनाव लड़ चुकी हूं।
विज्ञापन
इस तरह की बेइज्जती महिलाओं की साढ़े आठ साल में नहीं देखी, जो घोघड़िया और रोजखेड़ा गांव में देखी। क्या ये किसान नेता हैं जो बहू-बेटियों का अपमान करते हैं। आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन