{"_id":"66b2e9ca020f1a26bc0c8c18","slug":"haryana-cm-naib-saini-will-present-kothli-to-30-thousand-women-today-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम नायब सैनी आज 30 हजार महिलाओं को भेंट करेंगे कोथली, जींद नई अनाज मंडी में दो पंडाल लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम नायब सैनी आज 30 हजार महिलाओं को भेंट करेंगे कोथली, जींद नई अनाज मंडी में दो पंडाल लगाए गए
Wed, 07 Aug 2024 08:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:58 AM IST
सार
जींद की नई अनाज मंडी में सरकार की ओर से पहली बार राज्यस्तर पर तीज उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लखपति दीदी अपनी सफलता की कहानी बताएंगी। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जींद की नई अनाज मंडी में 7 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी 30 हजार महिलाओं को कोथली भेंट करेंगे। सरकार की ओर से पहली बार राज्यस्तर पर तीज उत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न जिलों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कोथली का सामान तैयार किया है। यहां 101 रंग-बिरंगे झूले डाले गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम में लखपति दीदी अपनी सफलता की कहानी बताएंगी। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। 12 बजे झूला समारोह होगा। नई अनाज मंडी में दो पंडाल लगाए गए हैं। एक पंडाल में वीआईपी पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री असीम गोयल भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 30 से अधिक स्टॉल लगेंगे। इनमें से 15 स्टाॅल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फास्ट फूड लगाएंगी। 15 स्टॉल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
विज्ञापन