फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Abhay Chautala says- situation is worse than emergency in the country

हरियाणा : जींद पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला, बोले-देश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात

Tue, 02 Feb 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala says- situation is worse than emergency in the country
जींद के इनेलो दफ्तर पहुंचे अभय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज देश और प्रदेश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात बने हुए हैं। मंगलवार को पार्टी के जींद दफ्तर पहुंचे चौटाला ने कहा कि किसानों को खत्म करने के लिए लागू किए गए तीन कृषि कानूनों पर आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार मौन धारण किए बैठी है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों तरफ बैठे हैं। इनको रोकने के लिए सरकार बड़ी-बड़ी दीवारों का निर्माण कर रही है, ताकि किसान दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाए। 

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट की आलोचना करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में कई हजार करोड़ की कटौती की गई है। इससे किसानों को मिलने वाली छूट भी शीघ्र ही बंद हो जाएगी। अभय सिंह चौटाला ने जींद से पार्टी कार्यकर्ताओं व किसानों को लेकर दिल्ली में किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

 

चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार की किसानों के साथ 12 चरण की वार्ता हो चुकी है, लेकिन किसानों की मांगों को मानने के बजाय सरकार उन पर झूठे मुकद्दमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। किसानों पर सरकार अत्याचार कर रही है उसको दबाने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं, ताकि किसी को सरकार की किसानों को दबाने की नीतियों का पता न चल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की सरकार चीन की सरकार की तरह किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों को सहन नहीं करेंगे, बल्कि किसान की आवाज को उठाने के लिए दिल्ली बार्डर पर जाकर खुद बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed