फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Farmer of Jind died at tikri border, a youth died in Patiala

टीकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, पटियाला में आंदोलन से लौटे युवक की जान गई

Fri, 05 Feb 2021 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
A Farmer of Jind died at tikri border, a youth died in Patiala
जींद का किसान रणधीर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में डटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जींद जिले के मोहनगढ़ छापड़ा गांव के रणधीर सिंह (49) पिछले एक माह से टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। गुरुवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। रणधीर के साथी ग्रामीण बलवान, सुशील, वीरेंद्र ने बताया कि एक महीने से टीकरी बॉर्डर पर आए हुए थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में किया जाएगा।

विज्ञापन


पटियाला : किसान आंदोलन से लौटे युवक की मौत
किसान आंदोलन से बीमार होने कारण लौटे जिले के गांव दौनकलां के युवक की मौत हो गई है। ब्राह्मण समाज वेलफेयर फ्रंट के प्रदेश प्रधान हरिंदरपाल कौरजीवाला ने बताया कि हलका सन्नौर के गांव दौनकलां का रहने वाला यह 24 साल का वरुण अत्री 28 जनवरी को ज्यादा बीमार होने कारण दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से लौटा था। बाद में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवक के पिता संजीव शर्मा की पांच साल पहले मौत हो गई है। परिवार में मां व एक बहन हैं, जिनके पास गुजारे का कोई प्रबंध नहीं है। इसलिए किसानी आंदोलन में शहीद होने वाले बाकी लोगों के परिवारों की तरह वरुण के परिवार को भी पंजाब सरकार आर्थिक मदद और नौकरी दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed