फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hartalika Teej will be celebrated today, this time a rare coincidence is being made

आज मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग

Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej will be celebrated today, this time a rare coincidence is being made
जींद। करवा चौथ की तर्ज पर मनाई जाने वाली हरतालिका तीज मंगलवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु एवं कुंवारी युवतियां अच्छा जीवनसाथी पाने के इच्छा से यह व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार 30 अगस्त को विशेष योग बन रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विशेष फलदायी रहेगी।
विज्ञापन

माता वैष्णवी धाम के ट्रस्टी एवं पुजारी आचार्य पवन शर्मा के अनुसार इस बार हरतालिका तीज पर अति दुर्लभ योग बन रहा है। जो न सिर्फ पूजा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस संयोग में ग्रहों का व्रतधारी पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दिन शुभ योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शुभ योग 30 अगस्त को एक बजे से 31 अगस्त को 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

शास्त्रों में हस्त नक्षत्र का विशेष महत्व
हरतालिका तीज पर इस बार हस्त नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों में हस्त नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्त नक्षत्र हाथ के आकार की तरह होता है। इसमें पांच तारे आशीर्वाद की तरह होते हैं। अखंड शौभाग्य और उत्तम वर की प्राप्ति के लिए इस नक्षत्र में पूजा शुभ फलदायी मानी गई है। हरतालिका तीज पर इस बार व्रतधारी को ग्रह नक्षत्रों का विशेष वरदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता पार्वती ने की थी व्रत की शुरुआत
आचार्य पवन शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए इस व्रत की शुरुआत की थी। इसी व्रत के प्रताप से ही भगवान शिव माता पार्वती को मिले थे। इस दिन जो सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर, रात्रि जागरण कर महादेव और मां पार्वती की पूजा करती हैं, उन्हें सौभाग्यशाली होने का वरदान मिलता है। इस व्रत के प्रभाव से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। शिव-पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन में अपार खुशियों का आगमन होता है।

ऐसे रहेगा शुभ समय
सोमवार शाम 3.21 बजे से शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो चुकी है। यह 30 अगस्त शाम को 3.34 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का उपवास 30 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को सुबह 6.05 मिनट से 8.38 बजे तक है। हरतालिका तीज का प्रदोष काल मुहूर्त 30 अगस्त को शाम 6.33 बजे से रात के 8.51 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed