फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hardik won the silver medal in the 82 kg weight category.

Jind News: हार्दिक ने 82 किलोग्राम भार वर्ग में जीता रजत पदक

Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hardik won the silver medal in the 82 kg weight category.
02जेएनडी24: स्कूल पहुंचने पर छात्र का स्वागत करते हुए निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा व प्रधानाचार
जींद। पुणे में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में हार्दिक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। कक्षा 11वीं के छात्र हार्दिक ने अंडर-19 आयु वर्ग में 82 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच हार्दिक ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। कड़े मुकाबलों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। हार्दिक की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा ने हार्दिक यादव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना किसी भी विद्यार्थी के लिए गर्व का विषय होता है। हार्दिक की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और विद्यालय की ओर से दिए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी विद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुड स्टॉक स्कूल की प्रधानाचार्य सुकीर्ति गौतम ने हार्दिक को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed