फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Half the population played an important role in the peasant movement

किसान आंदोलन में आधी आबादी ने निभाई महती भूमिका

Fri, 10 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Half the population played an important role in the peasant movement
कंडेला में आयोजित महिला पंचायत में उपस्थित महिलाएं। फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। एक साल तक चलने के बाद किसान आंदोलन स्थगित हो रहा है। इस दौरान जहां पुरुष किसानों ने मजबूती से आंदोलन को चलाया, वहीं महिला किसान भी उनके साथ खड़ी रहीं। एक साल में कितने ही ऐसे मौके आए, जब महिलाओं ने किसान आंदोलन को गति दी। इसके चलते ही जींद के कंडेला गांव में महिला पंचायत भी हुई। इसके अलावा महिलाओं ने ट्रैक्टर यात्रा भी निकली। वहीं भाजपा व जजपा नेताओं व मंत्रियों के विरोध में हमेशा ही महिलाएं अग्रिम मोर्चे पर रहीं।
विज्ञापन

बेशक समाज को पुरुष प्रधान माना जाता है, लेकिन किसान आंदोलन में महिलाओं की भागेदारी पुरुषों के बराबर की रही। इसके चलते कई ऐसी महिलाएं भी सामने आईं, जिन्होंने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया। गांवों की साधारण महिलाओं ने चाहे मंच संभाला, चाहे मोर्चा दोनों ही जगह अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें भाकियू चढूनी की महिला जिलाध्यक्ष सिक्किम सफाखेड़ी, पूनम कंडेला, कविता, सुदेश कंडेला ऐसे नाम हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन को नेतृत्व दिया।
विज्ञापन

महिलाएं सिर्फ घर के काम में नहीं, आंदोलन में भी आगे
खरकरामजी की पूर्व सरपंच कविता ने बताया कि महिलाओं ने किसान आंदोलन में अपनी खास भूमिका निभाई है। महिलाएं सिर्फ घर व खेत के काम में नहीं, आंदोलन में भी इस प्रकार की भूमिका निभा सकती हैं, उन्होंने यह दिखा दिया है। पुरुषों ने भी बराबर का मौका दिया है। हां आंदोलन ने महिलाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed