{"_id":"601843988ebc3e340905b070","slug":"had-to-kill-1-5-lakhs-of-land-given-on-contract-killing-mother-and-son-molesting-the-elderly-jind-news-rtk5934202107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर दी जमीन के डेढ़ लाख हड़पने के लिए की थी मां-बेटे की हत्या, बुजुर्ग से किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर दी जमीन के डेढ़ लाख हड़पने के लिए की थी मां-बेटे की हत्या, बुजुर्ग से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मां-बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में ही दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी नानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बुजुर्ग महिला अपनी जमीन को ठेेके पर देती है। 11-12 जनवरी को ठेके के डेढ़ लाख रुपये आने थे। इसी लालच में उसने मां-बेटे की हत्या की। आरोपी ने बताया कि हत्या से पहले दोनों के हाथ बांध दिए थे। इसके बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसने दुष्कर्म भी किया।
नरवाना के डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक शौचालय के गड्ढे खोदने के साथ मजदूरी करता है। रुपये के लालच में उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। डीएसपी ने बताया कि हत्यारोपी के अनुसार 12 जनवरी की रात पहले महिला के 47 वर्षीय बेटे को घर पर शराब पिलाई। फिर चाकू से उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी। बाद में बुजुर्ग महिला के हाथ बांधकर चाकू से वार कर उसे जख्मी किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शवों को कमरे में बंद कर गेट पर ताला लगा कर चला गया। इस दौरान दो दिनों तक युवक ने घर के आंगन में ही गहरा गड्ढा खोदा और फिर मौका देखकर दोनों शवों को कमरे से घसीट कर गड्ढे में धकेल दिया और मिट्टी भर दी। डीएसपी ने बताया कि युवक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घर से एलईडी व बुजुर्ग महिला की जेब से कुछ नकदी भी चोरी कर ले गया था।
पहले भी गांव में की हैं चोरी : डीएसपी ने बताया कि युवक इससे पूर्व भी गांव में चोरी की वारदात कर चुका है। हालांकि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है, लेकिन वह छोटे-मोटे सामान चुराता है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की पुत्रवधू की शिकायत के बाद खुला मामला : गौरतलब है कि महिला के बड़े बेटे की मौत पहले हो चुकी है। इस बाद उसकी पुत्रवधू पटियाला में रहने लगी। हालांकि वह बुजुर्ग से कुछ समय के अंतराल पर फोन पर हाल-चाल जानती रहती थी। हत्या से पहले भी उसकी महिला से बातचीत हुई थी। कुछ दिन से बातचीत नहीं होने पर वह गांव आई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा मिला। इस पर उसने पुलिस में सास और देवर की गुमशुदगी की शिकायत दी। 28 जनवरी को पुलिस उनके घर पहुंची तो घर के एक कमरे में खून के धब्बे मिले और आंगन में मिट्टी मिली। इस पर शक के आधार पर पुलिस ने खुदाई करवाई तो गड्ढे में दोनों के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई थी।
आरोपी युवक को पंजाब सीमा के पास से काबू किया है। युवक ने बताया है कि उसने दोनों की हत्या की है। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म की बात कुबुली है। युवक 27 जनवरी को गांव से फरार हुआ और इस दौरान वह पंजाब में रहा। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। इस दौरान केस से संबंधित अन्य जानकारियां भी जुटाई जाएंगी। पुलिस पता लगाएगी कि घटना में कोई ओर भी युवक के साथ शामिल रहा या नहीं। - ताहिर हुसैन, डीएसपी नरवाना