फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guruji will go to Gandhinagar to learn the tricks of teaching science and mathematics.

Jind News: विज्ञान और गणित पढ़ाने का गुर सीखने गांधीनगर जाएंगे गुरुजी

Fri, 24 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Guruji will go to Gandhinagar to learn the tricks of teaching science and mathematics.
23जेएनडी16: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
जींद। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में गणित व विज्ञान विषय में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए काम कर रहा है। इसके चलते अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विज्ञान और गणित के अध्यापकों को नए गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूल के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक ट्रेनर के रूप में नई तकनीकी को लेकर आईआईटी गांधीनगर गुजरात में प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद जिलेभर के अध्यापकों को यह गुर सिखाकर विद्यार्थियों को इन दोनों विषयों में पारंगत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिहं लोहान, जिला गणित विशेषज्ञ आनंद पाल और चार पीजीटी अध्यापक 26 मई को गांधी नगर के लिए रवाना होंगे। आईआईटी में 28 मई से लेकर एक जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अध्यापक खुद प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद जिलेभर के इन दोनों विषयों के अध्यापकों को शिविर लगाकर निपुण करेंगे। इन अध्यापकों के लौटने के बाद जिलेभर के दोनों विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान में रुचि कम होने के कारण अब नई तकनीकी इन दोनों विषयों में लाई जाएगी। आईआईटी में एक्सपर्ट से पढ़ाने की तकनीक बताई जाएगी। यहां पर क्रिएटिव लर्निंग सेंटर बनाया गया है, जिसमें इन अध्यापकों को सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यह पीजीटी और टीजीटी लेने जाएंगे प्रशिक्षण

गांधीनगर आईआईटी में जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिहं लोहान के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां के पीजीटी रवि गर्ग, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पीजीटी अश्विनी कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ आनंद पाल, घसो खुर्द के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पीजीटी प्रवीण कुमार, राजकीय हाई स्कूल अमरहेड़ी से पीजीटी सरोज रानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई से 1 जून तक लगाया जाएगा शिविर

विज्ञान और गणित विषय में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। इसके लिए आईआईटी गांधीनगर, गुजरात में विज्ञान और गणित के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिक्षक ट्रेनिंग लेने के बाद यहां पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि नई तकनीकि को विद्यार्थियों को सिखाया जा सके। इससे विद्यार्थियों की रुचि इन दोनों विषयों में बढ़ेगी। -सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

23जेएनडी16: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद

23जेएनडी16: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed