फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grievance Committee meeting has not been held for four months, many complaints pending

Jind News: चार माह से नहीं हुई परिवेदना समिति की बैठक, कई शिकायतें लंबित

Tue, 05 Nov 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Grievance Committee meeting has not been held for four months, many complaints pending
04जेएनडी03 : ​शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा। सोशल मीडिया
जींद। हरियाणा सरकार ने जिला परिवेदना समिति की बैठक के चेयरमैन की सूची जारी कर दी है। जींद में महिपाल ढांडा पहले भी इस समिति के चेयरमैन थे और अब फिर से उन्हीं को यहां का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

ढांडा पहले पंचायत एवं विकास मंत्री थे। इस बार वह शिक्षा मंत्री हैं। जिले में चार महीने से जिला परिवेदना समिति की कोई बैठक नहीं हुई है। इस कारण काफी शिकायतें लंबित पड़ी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही जिला परिवेदना समिति की बैठक होगी। महिपाल ढांडा ने पंचायत एवं विकास मंत्री के रूप में 1 जुलाई को जींद में जिला परिवेदना समिति की बैठक ली थी। उस बैठक में उनके सामने 17 शिकायतें रखी गई थीं। इनमें से केवल छह का ही समाधान किया गया था। बाकी शिकायतों को लंबित रखा गया था। चार महीने से जिला परिवेदना समिति की बैठक नहीं होने के कारण यह शिकायतें अभी भी लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा के फिर से जिला परिवेदना समिति का चेयरमैन बनाए गए हैं, इस कारण वह लंबित शिकायतों की भी पूरी रिपोर्ट अधिकारियों से ले सकेंगे, क्योंकि पिछली बैठक में उन्होंने ही किसी शिकायत में जांच रिपोर्ट पेश करने तथा किसी शिकायत में पीड़ित के नहीं आने के कारण शिकायतों को लंबित रखा दिया था। अब जब भी जिला परिवेदना समिति की बैठक होगी तो महिपाल ढांडा अधिकारियों से तुरंत पिछली रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम विभाग की जांच रिपोर्ट खोलेगी राज
महिपाल ढांडा ने एक व्यक्ति की शिकायत पर श्रम विभाग में मजदूरी कापी बनाए जाने पर पैसे मांगने के मामले की जांच के लिए कहा था। मंत्री ने पूरे विभाग की जांच रिपोर्ट अगली बैठक में देने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बाद बैठक ही नहीं हो पाई। अब अगली बैठक में यह जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed