फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grain market workers strike to demand increased wages

बढ़ी मजदूरी देने की मांग को लेकर अनाज मंडी के मजदूरों ने की हड़ताल

Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Grain market workers strike to demand increased wages
बढ़ाई गई मजदूरी देने की मांग को लेकर अनाज मंडी में नारेबाजी करते मजदूर। - फोटो : Jind
मंगलवार को अनाज मंडी के मजदूरों ने बढ़ी मजदूरी के रेट देने की मांग को लेकर हड़ताल की। मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा कि सरकार द्वारा नया रेट व कई सुविधाएं देने का एलान किया गया है, लेकिन उनको वे सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर मजदूरों ने हड़ताल की है। मजदूर विक्रम, किताबा, सतपाल, बीरा, काला, दलबीर सिंह, रमेश शर्मा, दलबीर, रमेश कुमार, विनोद कुमार, हरदीप सिंह, रणधीर सिंह व सुरेश कुमार ने बताया कि पहले सरकार मजदूरों को 7.94 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी उठान की देती थी, जो बढ़ाकर दस रुपये कर दी गई है। लोडिंग बढ़ाकर चार रुपये किया गया है, लेकिन आढ़ती उनको बढ़ाने रेट को देने के लिए तैयार नहीं हैं। मजदूरों ने बताया कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास भी समस्या रखी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजदूरों ने कहा कि जब तक नया रेट लागू नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मजदूर हर रोज कमाते व खाते हैं, इसलिए जरूरी है कि उनकी मजदूरी का भुगतान हर रोज किया जाए।

मजदूरों ने कहा कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, जबकि आश्वासन से मजदूर का पेट नहीं भरता। वे हर रोज कमाकर अपना पेट पालते हैं। सरकार ने मजदूरी के रेट 8 मई से बढ़ा दिए हैं, लेकिन 12 मई तक भी मजदूरों को कोई बढ़ा रेट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों को आश्वासन देना है तो आढ़तियों को दें क्योंकि मजदूर आढ़ती से ही मजदूरी लेता है। वहीं मजदूरों की हड़ताल के कारण अनाज मंडी में काम रुक गया। किसान अपना गेहूं लेकर मंडी में बैठे रहे और आढ़ती लोडिंग के इंतजार में अपनी दुकान पर बैठा थे। मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि मजदूूरों को समझाया गया है कि आठ मई के बाद सभी मजदूरों की मजदूरी के नए रेट के हिसाब से पेमेंट दी जाएगी। आठ मई से पहले पुराने रेट की मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed