फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Governor Bandaru Dattatreya giving degrees to girl students. Source: College

रोजगारपरक साबित हो रही नई शिक्षा नीति : राज्यपाल

Thu, 07 Mar 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya giving degrees to girl students. Source: College
उचाना। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र सरकार की 2020 में लागू की गई नई शिक्षा नीति रोजगारपरक साबित हो रही है। साथ ही नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण पर मुख्य फोकस किया है। नई शिक्षा नीति में नई तकनीक, नए लक्ष्य तथा नए अनुसंधान अवसरों का सृजन व्यापक स्तर पर किया गया है। इस नीति के तहत भविष्य में शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी स्वावलंबी, उद्यमी तथा स्वरोजगार स्थापित करने की महारत हासिल कर सकेंगे। राज्यपाल ने यह बात बुधवार को उचाना के राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में कही। हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यपाल का आनाा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा से विद्यार्थी के जीवन में नई दिशा और नई रोशनी मिलती है। समारोह में राज्यपाल ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 तथा 2022-23 के 200 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की। इसके अलावा रीना, सूजल, काजल व मोनिका तथा तुलसी समेत पांच लड़कियों को सम्मानित किया। राज्यपाल के महाविद्यालय आने पर पुलिस जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed