फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should immediately compensate farmers for bad crops: Deependra Hooda

किसानों को खराब फसलों का तुरंत मुआवजा दे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Government should immediately compensate farmers for bad crops: Deependra Hooda
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते दीपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद - फोटो : Jind
जींद। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेशभर में किसानों की फसलें खराब हुई हैं। सरकार ने अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया है। इस कारण किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं। इन किसानों को भाजपा बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसानों की मदद के लिए सरकार को तुरंत खराब फसलों का मुआवजा देना चाहिए। दीपेंद्र रविवार को यहां जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 18 नवंबर को जींद में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में दीपेंद्र ने यह बैठक ली थी।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को पता चल गया है कि जनता का इस सरकार से विश्वास उठ गया है। इसलिए सरकार जनता के भले का कोई काम करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके अलावा आज तक किसानों को बाजरे का भावांतर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जींद में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के तहत आएंगे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा की सियासी जमीन तेजी से खिसक रही है और आम लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। भाजपा नेता के इस बयान पर हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोग ही गर्दन काटने और लट्ठ उठाने जैसे बयान दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा नेता जनता को जरूरी मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार के बयान देकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। मौके पर पूर्वमंत्री जयप्रकाश, विधायक गीता भुक्कल, धर्म सिंह छोक्कर, सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पूर्व विधायक धीरा, धर्मेंद्र ढुल, प्रमोद सहवाग, अंशुल सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed