फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government released the amount, the stuck work of the city council will start

सरकार ने जारी की राशि, नगर परिषद के अटके काम होंगे शुरू

Sat, 27 Nov 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government released the amount, the stuck work of the city council will start
टाउन हॉल पर पुराने नगर परिषद कार्यालय की जगह निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स, जिसका काम बीच में हट? - फोटो : Jind
जींद। प्रदेश सरकार ने जींद नगर परिषद के लिए 20 करोड़ 16 लाख 60 हजार और नरवाना नगर परिषद के लिए छह करोड़ 34 लाख 84 हजार रुपये जारी किए हैं। इस राशि से जहां मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अटके हुए काम पूरे किए जाएंगे वहीं पहले हुए कामों का भुगतान किया जाएगा। इससे जहां जींद में बस स्टैंड के पास बन रहे नगर परिषद कार्यालय व पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स का काम दोबारा शुरू हो सकेगा, वहीं करीब चार करोड़ रुपये से पहले हो चुके कामों का भी भुगतान होगा। वहीं नरवाना में दो करोड़ रुपये से सफाई के लिए मशीन व उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा अन्य राशि विकास कार्यों पर खर्च होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले जींद में नगर परिषद के नए कार्यालय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का काम शुरू किया गया था। हालांकि इसका काम इसी साल मार्च में पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल व बजट के अभाव में काम में देरी हुई। बजट नहीं होने के कारण ठेकेदार को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसके चलते ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। पिछले करीब छह महीने से इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए पैसा नहीं था। अब राशि मिलने पर फिर से काम शुरू होगा। अब इस परियोजना को पूरा करने की समय सीमा अगले साल जुलाई तक रखी गई है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए इस राशि से करीब 16 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

3.80 करोड़ से हुए हैं 32 विकास कार्य
इससे पहले शहर में तीन करोड़ 80 लाख रुपये के 32 विकास कार्य प्रगति पर हैं। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि कुछ पर काम चल रहा है। इससे रानी तालाब पर तिरंगा लगाया गया है। बाल भवन सड़क का निर्माण, गोहाना रोड पर शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक, देवीलाल चौक की मरम्मत, धर्मशलाओं के लिए राशि खर्च की गई है। इसका भुगतान अब हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना में हो चुके हैं काम
नरवाना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नरवाना नप में अधिकतर काम हो चुके हैं। अब इस राशि से पुराने कामों का भुगतान किया जाएगा। जो कार्य अधूरे हैं, उनको भी पूरा करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री से की थी मांग
जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि राशि की कमी के चलते कुछ परियोजनाएं बंद थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसके लिए पैसे की मांग की गई थी। इसमें विधायक को मिलने वाली पांच करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है। अब यह राशि मिल गई है। इससे शहर में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed