फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government procurement of PR paddy will start from tomorrow in grain markets.

Jind News: कल से शुरू होगी अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद

Sat, 20 Sep 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of PR paddy will start from tomorrow in grain markets.
20जेएनडी36: शहर की अनाजमंडी में नमी के कारण सुखाई गई पीआर धान। आढ़ती।
जींद। सरकारी ने प्रदेशभर की अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं जिले की जींद, नरवाना व सफीदों की मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। मंडी में 260 क्विंटल पीआर धान तो 1509 की 170 क्विंटल की आवक हुई।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में शनिवार को पीआर धान लेकर किसान पहुंचे। अब पीआर धान को लेकर किसानों को उम्मीद है कि सोमवार को उनकी धान सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी जबकि धान 1509 को प्राइवेट बोली पर किसान बेचेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण प्राइवेट बाेली पर भी धान नहीं खरीदी जा रही है। मशीन से किसान धान को कटवाकर ला रहे हैं। इसके चलते इसमें नमी की मात्रा ज्यादा है। धान खरीद के लिए नमी की मात्रा 17 प्रतिशत होनी चाहिए जबकि मंडी में आने वाली पीआर धान में फिलहाल 22 प्रतिशत से ज्यादा नमी है। इसके अतिरिक्त पीआर धान का इस वर्ष सरकारी रेट 2289 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में नहीं हुए मिल अलॉट
मंडी में सरकार ने धान खरीद का शेड्यूल 22 सितंबर से शुरू किया है। धान खरीद शुरू होने से पहले मंडियों को मिल अलॉट करने होते हैं। आढ़तियों को मिल की तरफ से ही बारदाना देना होता है। इस बार अभी तक मंडियों को मिल अलॉट नहीं हुए, जब तक मिल अलाॅट नहीं होंगे। उस समय तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाएगी। बीते वर्ष जिले की मंडियों में 32 मिल धान की खरीद कर रहे थे।

वर्जन
मंडी में धान खरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं करवाई जा रही है। 22 सितंबर से धान खरीद शुरू होगी। किसानों के लिए मंडी में पेयजल, शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था करवाई गई है। मंडी में किसान धान को सुखाकर लाएं ताकि आते ही किसान की फसल बिक सके। अब किसान गेट पास अपने मोबाइल से भी काट सकता है और मंडी के गेट पर भी किसानों के गेट पास काटे जाएंगे। -संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed