फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government committed to uplift the lives of poor people: Dr. Middha

सरकार गरीबों लोगों के जीवन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. मिड्ढा

Fri, 12 Jul 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Government committed to uplift the lives of poor people: Dr. Middha
11जेएनडी49-शहरवासियों को कंवेस डीडी भेंट करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
जींद। डीआरडीए सभागार में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना और लाल डोरा संपत्ति प्रमाण पत्र वितरण जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक डॉ. मिड्ढा ने लाभार्थियों को प्रोपर्टी प्रमाण पत्र और मालिकाना हक के लिए कंवेस डीडी भेंट की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएमसी विरेंद्र सहरावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी भी मौजूद रहीं। विधायक डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हर रोज नई-नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। सरकार गरीबों लोगों के जीवन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रहे लोगों के जीवन को संवारने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत जींद से 30 तथा नरवाना, जुलाना, सफीदों ओर उचाना से 5-5 लाभार्थियों को प्रोपर्टी प्रमाण पत्र दिए गए। इसी प्रकार से लाल डोरा से मुक्ति योजना के तहत जींद से 20 और नरवाना, उचाना, सफीदों और जुलाना से 10-10 लाभार्थियों को रजिस्ट्री सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान मानेसर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद ईओ ऋ षिकेश चौधरी, सचिव रविंद्र, अशोक दांगी, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, एलओ सचिन गोयल, एसआई नीलम देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

11जेएनडी49-शहरवासियों को कंवेस डीडी भेंट करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed