{"_id":"62b36ba155f67051452b4998","slug":"gold-necklace-and-20-thousand-cash-stolen-jind-news-rtk650284836","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने का हार और 20 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का हार और 20 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पटियाला चौक से बैंक जाने के लिए ऑटो से निकली एक महिला के बैग से सोने का हार और करीब 20 हजार नकदी चोरी मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पटियाला चौक स्थित खटीक मोहल्ला से सावित्री नगर निवासी महिला लक्ष्मी देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को दोपहर में वह पटियाला चौक से ऑटो में सवार होकर बैंक में जा रही थीं। उसके साथ छोटी बहन सीता भी थी। उसके पास बैग में दो तोले का सोने का हार और 20 हजार रुपये की नकदी थी। ऑटो में दो महिलाएं और एक बच्चा भी था। वह भी पटियाला चौक से ही ऑटो में बैठी थी। जब वह और उसकी बहन तालाब पर ऑटो से उतरकर किराया देने लगीं तो देखा कि उनका बैग साइड से फटा था। उन्होंने तुरंत सोने का हार और 20 हजार रुपये संभाले तो वह गायब मिले। आरोप लगाया कि हार और रुपये अज्ञात महिलाओं ने चोरी किए हैं। जो कि ऑटो में बैठी थीं। वह उनसे पहले ही पुरानी सब्जी मंडी के पास चौक पर उतर गई थी। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।