{"_id":"680fdf02a2701dc1110f6aca","slug":"gold-jewellery-and-rs-20000-stolen-from-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-133802-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी
Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना की सीआईए स्टाफ गली में एक मकान से सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। परिजनों ने घर के नौकर पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में बेलरखा निवासी बिल्लू के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने तीन-चार महीने पहले बेलरखा गांव निवासी बिल्लू को घर में काम करने के लिए रखा था, लेकिन पिछले दिनों घर से सोने की छह अंगूठी, सोने का लोकेट और गोदाम से 20 हजार रुपये चोरी हो गए। उन्होंने पूरे घर में ढूंढा, लेकिन कहीं भी जेवरात और नकदी का सुराग नहीं लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों बिल्लू ने काफी खरीदारी की है। उन्होंने एक डीजे सेट, लैपटॉप, एलईडी होम स्पीकर और घरवाली की बाली, सोने का लॉकेट खरीदा है। इसलिए उसे उस पर चोरी करने का संदेह है, क्योंकि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिल्लू के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।