फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gohana Road Dual Breakers Removed

गोहाना रोड पर वाहन चालकों के लिए परेशानी बने दोहरे ब्रेकर्स को जींद सुधार टीम ने हटवाया

Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gohana Road Dual Breakers Removed
जींद। शहर के गोहाना रोड पर बनाए गए दोहरे ब्रेकर्स को रविवार को टीम जींद सुधार ने हटवाकर आवागन को सुगम बनाने का काम किया है। सड़क गोहाना रोड पर मेजर विनय चौधरी मार्ग व बस अड्डे के आसपास प्रशासन द्वारा बनाए गए दोहरे ब्रेकर्स से दोपहिया वाहन चालकों, थ्री व्हीलर्स, ई-रिक्शा, रेहड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के लिए परेशानी पैदा कर रहे थे। जिसके चलते इन वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय दुर्घटना का डर बना रहता था।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए टीम जींद सुधार ने रविार को सुबह चार घंटे तक श्रमदान कर हटाने का काम किया। टीम सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ट ने बताया कि यह ब्रेकर्स गोहाना रोड पर वाहनों की स्पीड कंट्रोल के लिए पुलिस विभाग की अनुशंसा पर दीप ने लगवाए थे, लेकिन यह लोगों की परेशानी का कारण बन गए और इनके कारण हादसे होने लगे। कई बार इनसे बाइक गुजारते समय पीछे बैठी सवारी गिरकर घायल हो जाती तो कई बार बुजुर्गों को झटका लगने के कारण हड्डियों में दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि इस परेशानी को उन्होंने रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में उठाया और इनमें से एक लाइन हटवाने का अधिकारियों से आग्रह किया था। जिसके चलते अधिकारियों के साथ उनकी सहमति बनी और दीप के अधिकारियों से इनको हटवाने की अनुमति लेकर साप्ताहिक श्रमदान के दौरान रविवार को इनको हटाने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रवीण सैनी, रविंद्र बहबलपुर, चंद्रकांत अंबानी, सुशील कु मार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed