फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gogi gang crook on remand absconding in Delhi murder case

दिल्ली मर्डर केस में फरार गोगी गैंग का बदमाश रिमांड पर

Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gogi gang crook on remand absconding in Delhi murder case
पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Jind
जींद। दिल्ली के रोहिणी में हत्या कर फरार चल रहे दीपक उर्फ टाइगर के साथी व गोगी गैंग के बदमाश रोहतक जिले के निंदाना गांव निवासी अंकित उर्फ गोदू को जींद सीआईए ने शुक्रवार रात को लुदाना गांव के पास से काबू कर लिया। उसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी पर रोहतक, भिवानी, जींद व दिल्ली के थानों में 17 मामले, हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के दर्ज हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को दिल्ली पुलिस ने दीपक उर्फ टाइगर को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि टाइगर का एक साथी हरियाणा में सक्रिय है। उसकी तलाश में पुलिस का नेटवर्क जींद तक पहुंच गया। इस पर जींद पुलिस उसकी सूचना मिली और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम ललित खेड़ा गांव के पास गश्त पर था। सूचना मिली कि रोहिणी हत्या के मामले में वांछित अंकित उर्फ गोदू लुदाना गांव के पास है। जब पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिल्लूखेड़ा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज
दिल्ली में हत्या के मामले में वांछित अंकित उर्फ गोदू पर रोहतक के महम थाने में 12 मामले लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास व हत्या और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हैं। जुलाना थाना में लूट व शस्त्र अधिनियम के दो मामले, झज्जर के सदर थाने में शस्त्र अधिनियम, भिवानी थाना में चोरी और दिल्ली के रोहिणी थाने में हत्या व साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed