फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Give opportunity to solve five questions

पांच प्रश्न हल करने का दिया जाए अवसर

Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Give opportunity to solve five questions
कुलपति को को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में कोई भी पांच प्रश्न हल करने की मांग को लेकर वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणपाल राणा को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने मांग की कि इस प्रकार नियम पहले भी लागू हो चुका है, इसलिए इसे छात्रहित में लागू किया जाए। कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मामले में बैठक लेकर कोई फैसला लेंगे। जो छात्रहित में होगा, वहीं फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के सोशल मीडिया सह-संयोजक रोहन सैनी ने बताया कि सीआरएसयू में जुलाई माह में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना के कारण इस वर्ष भी जनवरी व फरवरी महीने में कक्षाएं काफी प्रभावित रही। विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष शशि नरवाल ने बताया कि कोरोना के कारण परीक्षाओं का समय आगे बढ़ गया था, लेकिन इस बार विवि प्रशासन परीक्षाओं को पहले करवा रहा है। अब जुलाई में परीक्षाएं होने के कारण उनको पाठ्यक्रम पूरा करने में समस्या आ रही है। इसलिए छात्रहित में स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में कोई भी पांच प्रश्न हल करने की छूट दी जानी चाहिए। इस मौके पर महिमा, ज्योति, अभिषेक, नवीन मलिक, सपना सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed