फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   girl boy beat mobile car

युवक व युवती से मारपीट, मोबाइल छीनने, गाड़ी तोडने व युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
girl boy beat mobile car
नरवाना के बिधराना गांव के पास कार में सवार होकर जा रहे एक कंपनी के कर्मचारी एक युवक व युवती का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट करने, मोबाइल फोन छीनने, गाड़ी का शीशे तोड़ने और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के पांच आरोपियों को सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नरवाना की एक कालोनी निवासी युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कंपनी में काम करती है और अपने कंपनी के ही एक साथी के साथ किसी काम से कुरुक्षेत्र जा रही थी। जब वह बिधराना गांव के पास पहुंचे तो कार को खड़ी कर कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात दस युवक वहां पर आ गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें आरोपियों ने उसको व उसके कंपनी के साथ मनोज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा कार के शीशे तोड़े, उन दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नरवाना सदर थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि इस मामले में अज्ञात दस युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से अन्य युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed